जमवा रामगढ़ की जमवायमाता "Jamwai Mata- Jamwa Ramgarh"


Jamwai Mata
            आम्बेर-जयपुर के कछवाहा राजवंश की कुलदेवी जमवाय माता का प्रसिद्ध मंदिर जयपुर से लगभग 33 कि.मी. पूर्व में जमवा रामगढ़ की पर्वतमाला के बीच एक पहाड़ी नाके पर रायसर आंधी जाने वाले मार्ग पर स्थित है।  जमवायमाता के नाम पर ही यह कस्बा जमवा रामगढ़ कहलाता है।
वर्तमान में जमवा रामगढ़ को जयपुर की जल आपूर्ति के लिए बने विशाल बाँध के कारण जाना जाता है। यहाँ पर पर्यटकों का तांता लगा रहता है। जमवाय माता का यह मंदिर रामगढ़ बांध से लगभग 2 कि.मी. दूर है। सुरम्य हरियाली से आच्छादित मनोहर प्रकृति की गोद में स्थित जमवायमाता का मन्दिर बहुत ही आकर्षक दिखाई देता है।
         जमवायमाता का पौराणिक नाम जामवंती है। इस मन्दिर की स्थापना कछवाहा दूलहराय ने की थी। ढ़ूंढ़ाड़ में कछवाहा वंश के आने से पूर्व यह स्थान "मांच" कहलाता था। यहाँ मीणों का राज्य था। दूलहराय ने मीणों पर आक्रमण किया लेकिन उसे पराजय का सामना करना पड़ा। जब वह घायल अवस्था में था तब उसे उसकी कुलदेवी जमवा माता ने दर्शन दिए जिनकी प्रेरणा से दूलहराय ने पुनः मीणों से युद्ध किया और विजयी हुआ। तब उसने इस क्षेत्र का नाम अपनी कुलदेवी के नाम पर जमवा रामगढ़ रखा। जिस स्थान पर उसे देवी ने दर्शन दिए उस स्थान पर उसने जमवा माता के इस मन्दिर का निर्माण करवाया। आम्बेर को राजधानी बनाने से पूर्व जमवा रामगढ़ कछवाहों का केंद्र रहा। आम्बेर में इस वंश को स्थापित करने में जमवा रामगढ़ ने मुख्य भूमिका निभाई है।
          रामगढ़ में स्थित भग्न किला, प्राचीन शिव मन्दिर, दांत माता का मंदिर, जमवाय माता मन्दिर आदि आज भी मीणों और कछवाहों की भूली-बिसरी यादों को अपने में सँजो रखे हैं।
Ramgarh Fort
Ramgarh Dam
Jamwai Mata Temple Jamwa Ramgarh Jaipur

Jamwai Mata Temple Jamwa Ramgarh Jaipur
Inscription in Jamwai Mata Temple Jamwa Ramgarh Jaipur
Yogini and Bhairav in Jamwai Mata Temple Jamwa Ramgarh Jaipur
Couple worshiping in Jamwai Mata Temple Jamwa Ramgarh Jaipur


Jamwa mata jaipur, jamwai mata, ramgarh ki jamwai mata, Jamwai Mata Mandir Jamwa Ramgarh Jaipur Rajasthan, Jamwai Mata Temple Jamwa Ramgarh Jaipur Rajasthan, Kuldevi of Kacchwaha royal clan of amber-jaipur, Amber-Jaipur ke Kachhwaha Rajvansh ki kuldevi, Jamwai Mata in hindi, Jamway Mata Mandir Jamwa Ramgarh Jaipur Rajasthan, Devi Jamwanti, Jambugiri, Banganga Rajasthan, Jambushail.jamwai mata ramgarh jaipur,
Share on Google Plus

About Sanjay Kumar Sharma

A Blogger working to illuminate Indian heritage and culture.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

4 comments:

  1. जय माँ कुल देवी बहुत अच्छा लगा एवं इस प्रयास के लिये हार्दिक

    ReplyDelete
  2. जय माँ कुल देवी बहुत अच्छा लगा एवं इस प्रयास के लिये हार्दिक

    ReplyDelete
  3. Jai Jamwai Mata ki... Jai ho Jamwa Ramgarh ki Maiya

    ReplyDelete

मिशन कुलदेवी से जुडने के लिये आपका धन्यवाद