नागाणा की नागणेचिया माता "Nagnechi Mata- Nagana"

Nagnechi Mata
          राजस्थान के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी चक्रेश्वरी नागणेची या नागणेचिया के नाम से प्रसिद्ध है । प्राचीन ख्यातों और इतिहास ग्रंथों के अनुसार मारवाड़ के राठौड़ राज्य के संस्थापक राव सिन्हा के पौत्र राव धूहड़ (विक्रम संवत 1349-1366) ने सर्वप्रथम इस देवी की मूर्ति स्थापित कर मंदिर बनवाया ।

           राजा राव धूहड़ दक्षिण के कोंकण (कर्नाटक) में जाकर अपनी कुलदेवी चक्रेश्वरी की मूर्ति लाये और उसे पचपदरा से करीब 7 मील पर नागाणा गाँव में स्थापित की, जिससे वह देवी नागणेची नाम से प्रसिद्ध हुई। नमक के लिए विख्यात पचपदरा बाड़मेर जोधपुर सड़क का मध्यवर्ती स्थान है जिसके पास (7 कि.मी.) नागाणा में देवी मंदिर स्थित है। 
            अष्टादश भुजाओं वाली नागणेची महिषमर्दिनी का स्वरुप है। बाज या चील उनका प्रतीक चिह्न है,जो मारवाड़ (जोधपुर),बीकानेर तथा किशनगढ़ रियासत के झंडों पर देखा जा सकता है। नागणेची देवी जोधपुर राज्य की कुलदेवी थी। चूंकि इस देवी का निवास स्थान नीम के वृक्ष के नीचे माना जाता था अतः जोधपुर में नीम के वृक्ष का आदर किया जाता था और उसकी लकड़ी का प्रयोग नहीं किया जाता था। 
             बीकानेर में नागणेचीजी का मंदिर शहर से लगभग 2 की.मी. दक्षिण पूर्व में अवस्थित है। देवी का यह मंदिर एक विशाल और ऊँचे चबूतरे पर बना है, जिसके भीतर अष्टादश भुजाओं वाली नागणेचीजी की चाँदी की प्रतिमा प्रतिष्ठापित है। नागणेचीजी की यह प्रतिमा बीकानेर राज्य के संस्थापक  राव बीका अन्य राजचिन्हों के साथ अपने पैतृक राज्य जोधपुर से यहाँ लाये थे। 
               नागणेचीजी बीकानेर और उाके आस पास के क्षेत्र में भी सर्वत्र वंदित और पूजित हैं। नवरात्र और दशहरे के अवसर पर अपार जनसमूह देवी के दर्शनार्थ मंदिर में आते हैं।  

Kuldevi of Rathore, Nagnechiya mata mandir Nagana Jodhpur (Rajasthan), Nagana Mata, Nagan Mata, Nagnechi Mata Temple Nagana Jodhpur Rajasthan, Nagnechiya Mata in Hindi,Nagnechiya Mata mandir Bikaner Rajasthan, Nagnechi mata Bikaner Rajasthan, Rathore Clan, Jodhpur Marwar, Rao Sinha, Rao Dhuhad,Nagnechi mata from Konkan (Karnataka), Nagnechi ji, Mahishmardini,
Share on Google Plus

About Sanjay Kumar Sharma

A Blogger working to illuminate Indian heritage and culture.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

6 comments:

  1. जय माँ नागणेची चक्रेश्वरी माँ, धुहड़ जी प्रतिमा कर्नाटक से लाये या कन्नौज के गोडियाणा नामक स्थान से ,हलांकि मुल प्रतिमा राष्ट्र कुट राज वंश कर्नाटक से कन्नोजिया नामक मठ से ही लाये.

    ReplyDelete
  2. जय माँ नागणेची चक्रेश्वरी माँ, धुहड़ जी प्रतिमा कर्नाटक से लाये या कन्नौज के गोडियाणा नामक स्थान से ,हलांकि मुल प्रतिमा राष्ट्र कुट राज वंश कर्नाटक से कन्नोजिया नामक मठ से ही लाये.

    ReplyDelete
  3. मैने जो लिखा हे ,उसके लिये किसी को अधिक जानकारी हो मार्गदर्शन करे.

    ReplyDelete
  4. Jai Maa Nagnechi... Jai Nagana vali mata.. Jai ho Jai ho

    ReplyDelete
  5. Jai ho Nagana ki Nagnechi Mata

    ReplyDelete

मिशन कुलदेवी से जुडने के लिये आपका धन्यवाद