Kunjal Mata Temple - Deh (Nagaur)

Kunjal Mata Deh Nagaur
        कुन्जल माता का मन्दिर नागौर जिले में जायल तहसील के डेह ग्राम में अवस्थित है। यह नागौर से 21 किमी. दूर नागौर-लाडनू-सुजानगढ़ मार्ग पर स्थित है।
        माता के  बारे में यह कहा जाता है कि इस ग्राम जिसका प्राचीन नाम चांपावत नगरी था में माताजी संवत् 1089 में प्रकट हुई। देवी को ब्याहने दो बारातें आ गई तो भावी खून खराबे की आशंका से देवी पृथ्वी में समां गई। भाई ने उसे रोकने का प्रयत्न किया किन्तु हाथ में केवल चुनरी का पल्ला रह गया। तब से लोग कुन्जल माता की  क्षेत्र में पूजा कर रहे है। पहले यहाँ केवल एक चबूतरा था, कालान्तर में यहाँ मन्दिर का निर्माण किया गया। यह पारीक समाज में काथडिया, डांगी, लापस्या, डिजारणिया, बुडाणा तथा सकराणिया जोशी खांपो की कुलदेवी है।

Ancient Idol of Kunjal Mata Deh Nagaur

Kunjal Mata Temple Deh Nagaur
Share on Google Plus

About Sanjay Kumar Sharma

A Blogger working to illuminate Indian heritage and culture.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments:

  1. Kunjal Mata ki Jai... Jai ho Deh Nagaur vali Maiya

    ReplyDelete

मिशन कुलदेवी से जुडने के लिये आपका धन्यवाद